23 अक्तूबर: विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते 24 अक्तूबर को विद्युत उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने बताया कि 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा मरम्मत कार्य पूरा होने तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान कोटला फीडर के अंतर्गत आईटीआई, द्रमण, मंजग्रां, ददरोली, डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहूंवां, जलाड़ी, भरनौली, घटनालू, चमडेरा और केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं, रिहलू फीडर के अंतर्गत रेहलू, पलवाला, दरगेला, बोड़ूसारन, मनोह, गोरड़ा और भनाला में भी बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा दरीणी फीडर के अंतर्गत मछलानी, पटियादा, खरीड़ी, दरीणी तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।