23 अक्तूबर: नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस की CIA धर्मशाला टीम ने तीन व्यक्तियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120.23 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को CIA धर्मशाला की टीम ने पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत गबली धार (दाड़ी) में एक किराए के कमरे में कार्रवाई की। इस दौरान तीन व्यक्तियों को 120.23 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया।
आरोपियों की पहचान जितेंद्र (23) और शिव कुमार (19), निवासी टाकवास, पांगी, जिला चंबा, तथा अमित कुमार (29), निवासी कैथन, ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है। कांगड़ा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।