धर्मशाला सहित 9 उपमंडलों में जारी होंगे ई-ऑटो परमिट, बेरोजगार युवा 7 नवंबर तक करें आवेदन

23 अक्तूबर: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) धर्मशाला द्वारा विभिन्न उपमंडलों में ई-ऑटो रिक्शा के परमिट जारी किए जाएंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विकास जम्वाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ये परमिट उन बेरोजगार युवाओं को जारी किए जाएंगे, जो स्वयं ई-ऑटो रिक्शा चलाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, धीरा, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर और धर्मशाला उपमंडलों के लिए परमिट जारी किए जा रहे हैं। आवेदन करने वाले व्यक्ति का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी और बेरोजगार होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।

इच्छुक पात्र व्यक्ति अपने आवेदन व्यक्तिगत रूप से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *