रियूंद पुल खोलने से NHAI का इनकार, वाहनों की लंबी कतारों से लोग परेशान

19 अक्तूबर: शरद नवरात्रों के दौरान बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए रियूंद पुल को दो दिन के लिए छोटे निजी वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, सोमवार को मौके पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पुल खोलने से इनकार कर दिया। इसके चलते पुल के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नवरात्रों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने सोमवार सुबह 9 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक रियूंद पुल को छोटे निजी वाहनों के लिए खोलने की बात कही थी। डीएसपी के मुताबिक, एनएचएआई से सहमति बनने के बाद ही पुल खोलने के आदेश दिए गए थे।

लेकिन सोमवार को जब वाहन चालक पुल से गुजरने की उम्मीद लेकर मौके पर पहुंचे, तो एनएचएआई ने पुल खोलने से मना कर दिया। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और विभागों के बीच आपसी तालमेल को लेकर भी सवाल खड़े हो गए।

अब सवाल यह उठता है कि जब डीएसपी के अनुसार एनएचएआई की सहमति के बाद पुल खोलने के आदेश दिए गए थे, तो मौके पर प्राधिकरण ने इससे इनकार क्यों किया? नवरात्रों जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यातायात व्यवस्था को लेकर स्पष्ट समन्वय क्यों नहीं बनाया गया? आखिर विभागों के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा आम जनता को क्यों भुगतना पड़ रहा है?

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *