मंडी नगर निगम के मनोनीत पार्षद सनी ईपन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

20 अक्तूबर: नगर निगम मंडी के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा मनोनीत पार्षद सनी ईपन को सोमवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में एडीसी प्रियांशु खाती ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर, डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त अपराजिता चंदेल, पार्षद सरिता हांडा, नर्मदा देवी, कृष्णा ठाकुर और वीरेंद्र सिंह आर्य सहित प्रदेश कांग्रेस महासचिव दीपक शर्मा, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पार्षद सनी ईपन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *