बीड़-बिलिंग से उड़ान भर रहा 69 वर्षीय अमेरिकी पैराग्लाइडर बिजली की तारों में उलझा

20 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के घोड़ण गांव में सोमवार शाम पैराग्लाइडिंग के दौरान एक 69 वर्षीय अमेरिकी नागरिक बिजली की तारों में उलझ गया। बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद हुई इस घटना के दौरान उसे आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में अमेरिकी नागरिक क्रिश को कोई चोट नहीं आई और वह सुरक्षित रहे। क्रिश ने बताया कि वह पिछले सात दिनों से बीड़ में रह रहे हैं। भारत में अगले सात दिन और बिताने के बाद वह वापस अमेरिका लौट जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *