19 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के आर्म्सडेल भवन के चरण-4 के ब्लॉक-1 और ब्लॉक-2 का लोकार्पण किया। इन दोनों ब्लॉकों के निर्माण पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन ब्लॉकों के तैयार होने से सचिवालय की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इन दोनों ब्लॉकों में कार्यालयों को स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे सचिवालय में कार्यालयों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप महापौर उमा कौशल, ओएसडी रितेश कपरेट, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, नगर निगम के पार्षद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।