27 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की सीआईए धर्मशाला टीम ने खनियारा स्थित एक होटल में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 26 अक्तूबर 2026 को की गई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान सुनील कुमार निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब और मनजीत सिंह निवासी मुंडी खरार, खरार, पंजाब के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांगड़ा पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है।