27 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू और बंजार विधानसभा क्षेत्रों में 206.32 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पुलों और सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, जबकि नए 33 केवी सब-स्टेशनों के माध्यम से बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वेलनेस सेंटर के शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। इसके अलावा, बंजार में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से पार्किंग की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।