आईएएस राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’

20 अक्तूबर: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने राकेश कुमार प्रजापति को उनके प्रथम उपन्यास के लिए बधाई दी और उनकी साहित्यिक यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों को सकारात्मक चिंतन, आत्ममंथन और जीवन के गहरे पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित करेगी।

राकेश कुमार प्रजापति का यह उपन्यास उनकी साहित्यिक अभिरुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्य सृजन के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध पहलुओं को अभिव्यक्त करने का उनका प्रयास उल्लेखनीय है।

इससे पहले राकेश कुमार प्रजापति यह पुस्तक परम पावन दलाई लामा को भी भेंट कर चुके हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *