किन्नौर में सेना के दो ट्रकों और सिविल ट्रक की भिड़ंत, चार जवान घायल

20 अक्तूबर: हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर लिटीधार के पास सेना के दो वाहनों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि सिविल ट्रक का चालक सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे मिलिंग के पास लिटीधार क्षेत्र में हुआ। सेना के दो ट्रक सीमावर्ती इलाके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक सिविल ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में घायल हुए सेना के चार जवानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पूह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *