24 जून : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने इतिहास और अर्थशास्त्र विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथि में बदलाव किया है। इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इतिहास (पोस्ट कोड-26025) और अर्थशास्त्र (पोस्ट कोड-26030) के पदों को भरने के लिए CBT परीक्षा पहले 28 जून 2026 को आयोजित की जानी थी। लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दोनों विषयों की परीक्षाएं 28 जून के बजाय 6 जुलाई 2026 को आयोजित होंगी। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से नई तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी जारी रखने और आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की अपील की है।