मंडी के लडभड़ोल की ग्राम पंचायत द्रुबल में आशा कार्यकर्ता का एक पद रिक्त, 8 दिसंबर तक करें आवेदन।

28 नवम्बर: खंड चिकित्सा अधिकारी लडभड़ोल के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता के एक रिक्त पद को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी लडभड़ोल डॉ. विजय धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत द्रुबल के वार्ड नंबर 3 (चड़ौंझ, वझेरा), वार्ड नंबर 5 (कुनकर) और वार्ड नंबर 6 (वनौण) की पात्र महिलाएं इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 25 से 45 वर्ष के बीच होना और संबंधित वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।

इच्छुक महिलाएं साधारण कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता होने की स्थिति में संबंधित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके अलावा दो पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करवाने होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं अपने आवेदन खंड चिकित्सा अधिकारी लडभड़ोल के कार्यालय में 8 दिसंबर को शाम 5 बजे तक जमा करवा सकती हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *