धर्मशाला कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखाई प्रतिभा

28 नवम्बर, तरसेम जरयाल : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने मुख्य अतिथि, जबकि उपप्राचार्य प्रो. संजय जसरोटिया और डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों को पारंपरिक पगड़ी, साफा और सिरताज पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. राकेश पठानिया ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत करवाते हुए संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अन्य अतिथियों ने भी लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संवैधानिक कला प्रदर्शनी के माध्यम से संविधान की प्रस्तावना, संविधान निर्माण की प्रक्रिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को प्रदर्शित किया। इसके अलावा पारंपरिक वेशभूषा में रैंप वॉक और लोकसंगीत की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की गई। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रो. बालक राम, प्रो. गोविंद, डॉ. अजय जम्वाल, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. रणजीत ठाकुर, डॉ. अमित कटोच, प्रो. ऋषभ जरयाल और प्रो. तरसेम जरयाल सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अश्वनी और प्रो. संजय कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *