25 जून : बद्दी थाना क्षेत्र के मखनूमाजरा में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीमों ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अब मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित को भी पुलिस ने दबोच लिया है।
पुलिस जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनप्रीत उर्फ मनु निवासी किशनपुरा तथा सतीश कुमार उर्फ सतीश चंदेल निवासी माजरा मेहताब, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद बद्दी पुलिस ने लगातार विभिन्न राज्यों में दबिश देकर मुख्य आरोपी शिवदत्त पंडित पुत्र चमन लाल निवासी किशनपुरा, डाकघर गुरुमाजरा, तहसील बद्दी को अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों और पूरे षड्यंत्र से जुड़े तथ्यों की भी जांच जारी है।
मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की है।