CM सुक्खू ने भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर के विस्तारित हिस्से का किया उद्घाटन, युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

27 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर के विस्तारित हिस्से का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में विमानन सुविधाओं का विस्तार राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगा। इससे युवाओं के लिए नए अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विमानन सुविधाओं का विकास युवाओं को अपने सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रेरित करेगा। इससे उन्हें विमानन क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने भविष्य के लिए नए रास्ते तलाशने का अवसर मिलेगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *