19 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 11 केवी योल फीडर के मरम्मत कार्य के चलते 19 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सुबह 9:30 बजे से मरम्मत कार्य पूरा होने तक घिआरी पुल व आसपास के क्षेत्र, गौतम गली, पुरानी चुंगी, रसां, लेहसर और बनोरडू सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने या किसी अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में मरम्मत कार्य स्थगित किया जा सकता है या इसे आंशिक रूप से पूरा किया जाएगा।