टीवीएस मोटर ने आपदा राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपये

20 अगस्त: नई दिल्ली में TVS Motor के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रसाद कृष्णन ने चेयरमैन सुदर्शन वेणु की ओर से आपदा राहत कोष के लिए 2 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए पूरे TVS ग्रुप का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए TVS ग्रुप का यह योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में उद्योग जगत की ओर से दिया गया सहयोग प्रभावित लोगों के पुनर्वास और राहत कार्यों को मजबूती प्रदान करता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *