देहरा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधे रोपे

20 अगस्त:सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 18 और 19 अगस्त को देहरा तहसील के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील कल्याण देहरा द्वारा डे केयर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में करीब 50 पौधे रोपे गए।

राजकीय प्राथमिक पाठशाला देहरा, लोअर सुनेहत, कुरू और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहरा सहित विभिन्न स्थानों पर नीम, आंवला, कचनार, अमरूद, अर्जुन और अमलतास के पौधे लगाए गए।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को बौंगता में 77वें वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने लोगों से ‘मां के नाम एक पौधा’ लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया था। इस आयोजन के माध्यम से उनका संदेश धरातल पर साकार होता नजर आया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा। उपस्थित लोगों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।

विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शर्मा, कनिष्ठ कार्यालय सहायक अश्विनी, डे केयर के भूपेश उप्पल, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *