राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस, हमीरपुर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

20 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर वीरवार को जिला हमीरपुर में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ ली।

उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एडीसी अभिषेक गर्ग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म और भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने तथा देश की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी मतभेदों को आपसी बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने का संकल्प भी लिया गया।

जिला के अन्य सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना की शपथ लेकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *