भद्रवाड़ क्षेत्र में 22 से 31 अगस्त तक रोजाना 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

20 अगस्त: विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के तहत 11 केवी पिंगला फीडर की एचटी लाइन की री-कंडक्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 22 से 31 अगस्त 2026 तक संबंधित क्षेत्रों में प्रतिदिन करीब आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल भद्रवाड़ के सहायक अभियंता ई. हंस राज ने बताया कि निर्धारित अवधि में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पिंगला, थौना, करनाल, लुहाखर, चौरी, पडासला, बैरी, ब्रांग सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि एचटी लाइन की री-कंडक्टिंग के कार्य में विभाग का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ता सहयोग बनाए रखें।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *