3 अगस्त: उपमंडल पधर में वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट के लिए 5 अगस्त 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। दोनों टेस्ट हरडगलू मेला मैदान में आयोजित किए जाएंगे।
संबंधित विभाग ने बताया कि वाहन पासिंग एवं ड्राइविंग टेस्ट के लिए फीस और टैक्स की केवल ऑनलाइन रसीद ही मान्य होगी। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 5 अगस्त को सुबह 11 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा।
ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी। बिना स्लॉट बुकिंग के किसी भी अभ्यर्थी का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते स्लॉट बुक करने और निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।