3 अगस्त: भोटा के राधा स्वामी चौक पर सोमवार सुबह दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक कार राधा स्वामी चौक की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी कार बिलासपुर से हमीरपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान चौक पर दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार सड़क किनारे बने पैरापिट पर जा चढ़ी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।