29 मई : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 13, 14 और 16 जून को आयोजित की जाएगी।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट पर विशेष लिंक उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र और रोल नंबर की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से वेबसाइट, मोबाइल एसएमएस और ईमेल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग के कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर संपर्क कर सकते हैं।