17 सितंबर:कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीरता में एक स्क्रैप शॉप से दो लोगों को 196.02 ग्राम चरस (कैनाबिस) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को CIA टीम ने थाना कांगड़ा के अंतर्गत बीरता स्थित एचपीएसईबी पावर हाउस के पास एक स्क्रैप शॉप में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 55 वर्षीय विकास शर्मा उर्फ किंग और 68 वर्षीय प्रेम कुमार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 196.02 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नशे की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।