हिमाचल में एनएसयूआई संगठनात्मक चुनावों का ऐलान, 24 जुलाई से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

14 जुलाई : हिमाचल प्रदेश में एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनावों की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एनएसयूआई के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, एनएसयूआई चुनाव समन्वयक विवेक गिरी, मुख्य केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के सदस्य किरण मुगबासव, केके शास्त्री और कौशल पंडित मौजूद रहे।

एनएसयूआई के चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इकाइयों के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 24 से 28 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। चार अगस्त से एक सितंबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो सितंबर तय की गई है, जबकि छह अक्तूबर को महाविद्यालय और विश्वविद्यालय इकाइयों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दूसरे चरण की प्रक्रिया सात अक्तूबर से शुरू होगी। इस दौरान जिला और राज्य स्तरीय चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 17 अक्तूबर को मतदान होगा और 20 अक्तूबर को जिला एवं राज्य स्तरीय चुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव मुख्य केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण और राज्य चुनाव पर्यवेक्षकों की देखरेख में एनएसयूआई के संविधान के अनुसार संपन्न होंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *