शिमला में 8 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती

1 सितंबर: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 8 सितंबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 11 बजे शुरू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ऑरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं या आईटीआई पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास की सुविधा भी दी जाएगी। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेज और बायोडाटा/रिज्यूम साथ लेकर 8 सितंबर को निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय रामपुर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *