शिंगला हेलीपैड पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने 200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

3 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिंगला हेलीपैड पर लगभग 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल और सिंचाई से संबंधित कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हेलीपैड पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *