भुंतर हवाई अड्डे पर एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल, आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखा

24 नवम्बर: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू ने हवाई अड्डा भुंतर में एयर रेड स्ट्राइक को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की। इसका उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करना रहा।

अभ्यास के पहले चरण में होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को मौखिक जानकारी दी गई। इसके बाद जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति तैयार कर सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

अभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों, निर्धारित भूमिकाओं और आपसी तालमेल को परखा गया। मॉक ड्रिल के समापन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कुल्लू की अध्यक्षता में डी-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों और समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *