उखली में पशु औषधालय के लिए बनेगा अतिरिक्त कमरा, महिला मंडल भवन की चारदीवारी और मोक्षधाम मार्ग पर लगेगा डंगा

3 अक्तूबर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत उखली का दौरा कर पंचायतवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पंचायतवासियों ने कई मांगें और समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि उखली के पशु औषधालय में अतिरिक्त कमरे के निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान करवाया जाएगा। महिला मंडल भवन के लिए चारदीवारी का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के मोक्षधाम तक जाने वाले रास्ते पर डंगा लगाया जाएगा, ताकि लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी उद्देश्य से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का लगातार दौरा किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं को जाना जा सके और उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, खाद्य आपूर्ति निगम के बीओडी सदस्य विक्रम शर्मा, पंचायत प्रधान सुमन कुमारी, उपप्रधान दौलत राम बहल, पंचायत सदस्य लेख राज, रेखा देवी, कमल किशोर, संदीप कुमार, आरती शर्मा, राजकुमारी, किरण कुमारी, महिला मंडल सचिव स्वर्णा देवी, कांग्रेस नेता गोपाल बॉबी, जोगिंद्र पाल, मौजी राम, रणजीत सिंह, मुकेश चड्ढा, राजकुमार मोदगिल, नीलम कुमारी, अनीता कुमारी, पूजा देवी, अनुपम, मोनिका, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य रजत राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *