शाहपुर भाजपा ने द्रम्मण में किया भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज का जोरदार स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

28 मार्च।कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज का शाहपुर के द्रम्मण में जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री राकेश चौहान व शाहपुर मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा के नेतृत्व में डॉक्टर राजीव भारद्वाज का जोरदार स्वागत किया। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने डॉक्टर राजीव भारद्वाज को लड्डू खिलाकर टिकट मिलने पर बधाई दी।इस मौके पर जिला महामंत्री राकेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। मोदी सरकार की योजनाओं और नीतियों ने प्रभावित होकर देश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर राजीव भारद्वाज भाजपा के कर्मठ नेता हैं। लंबे समय से वह सक्रिय राजनीति में रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। शाहपुर का हर कार्यकर्ता उन्हें जीतकर केंद्र में भेजेंगे।महामंत्री राकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष अशोक, वशिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नैनो देवी,मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा,महामंत्री जन्म सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष सीमा,पवन शर्मा,जिला कार्यकारी सदस्य सुनीता चौधरी,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा,जिला आईटीआई के संयोजक जसविंदर सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव रजनी ठाकुर,महिला सदस्य निशा शर्मा,महिला मोर्चा जिला की उपाध्यक्ष अरुणा रानी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण कौशल,महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनी बाला,मोर्चा के अध्यक्ष सुजान सिंह,कोषाध्यक्ष संजय कुमार,मोर्चा के सचिव जय करण, महामंत्री सतीश,तिलक शर्मा,किसान मोर्चा की सचिव की तिरुपता देवी, नवनीत शर्मा, गगन सिंह गौरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *