कांग्रेस के सत्ता में आते ही देश भर के किसानों का कर्जा होगा माफ:केवल सिंह पठानिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

26 अप्रैल।शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोकसभा चुनाव के चलते छेड़े गए जन संपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को चंगर क्षेत्र मनेई,जोल,मनेई दो,भंद्रेला, डिब्बर,लपियाना एक व लपियाना दो के बूथों की बैठक ली।इस दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने मात्र 15 माह के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए है।सुक्खू एक आम परिवार से आते है तथा वे कड़ी मेहनत के बूते आज मुख्यमंत्री के पद पर बैठे है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम जन की तकलीफों व समस्याओं को अच्छे ढंग से जानते है और यही वजह है कि उन्होंने अपने मात्र 15 माह के कार्यकाल में ही आम जन के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है।उन्होंने कहा कि सुक्खू ने मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही सबसे पहले वाल आश्रम पहुंचे तथा प्रदेश भर में बिना मां बाप के बच्चों को सरकार द्वारा एडॉप्ट करने व उन्हें तमाम सुविधाएं देने का ऐलान किया।आज बिना मां बाप के बच्चों की गार्डियन हिमाचल सरकार है तथा उनकी शिक्षा,खानपान की व्यवस्था करने के साथ साथ उनके पॉकेट मनी सहित कई सुविधाएं दे रही है।हिमाचल सरकार ने महिलाओं को 1500, 1500 रुपए प्रति माह देने की योजनाओं को मंजूरी दे दी है,लेकिन भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया तथा चुनाव आयोग से इसे बंद करवा दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व सरकार के आग्रह के बाद चुनाव आयोग ने फार्म भरने को मंजूरी दे दी है तथा मुख्य मंत्री ने ऐलान किया है कि जून माह में महिलाओं को एक साथ तीन हजार रूपए दिए जाएंगे।पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनते ही कांग्रेस की न्याय योजना के तहत गरीब जनता को लाभ होगा,जिससे देश गरीबी रेखा से ऊपर उठेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर देश भर के किसानों का कर्जा माफ करेगी।बेरोजगारों को रोजगार के साथ जोड़ेगी।महिलाओ के हितों की रक्षा के लिए योजनाएं बनाई जाएगी।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी झूठ की राजनीति नही करती है, हमेशा विकास पर वोट मांगती है, जिससे देश की जनता के हितों का ख्याल हो।उन्होंने कहा कि भाजपा ने 10 साल पहले देश की जनता से झूठे वायदे करके सत्ता हासिल की थी, लेकिन 10 साल जनता को हर क्षेत्र में गुमराह करती रही और झूठ का सहारा लेती रही।आज केंद्र की भाजपा सरकार के पास चुनावो में बोलने के लिए कुछ नही है तथा यही कारण है कि प्रधानमंत्री जात पात,धर्म की राजनीति कर रहे है तथा सरेआम झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।पठानिया ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की जनता के लिए बरदान सिद्ध होगा जिससे देश के हर क्षेत्र में विकास बढेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल कि जनता कांग्रेस सरकार के साथ है तथा इस बार यहां की जनता चार लोकसभा सीटें व 6 विधानसभा की सीटें जीता कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *