सुक्खू सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाएगी शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

28 मार्च।शाहपुर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी ताल ठोक दी है।ब्लॉक कांग्रेस ने मुख्य उप सचेतक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में बैठक कर संगठन को मजबूत करने व लोकसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की।रैत स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा,सभी अग्रणी संगठनों के अध्यक्षों ने भाग लिया।पठानिया ने सभी अध्यक्षों के साथ संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया तथा लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बनाई।इस दौरान कई अहम निर्णय भी लिए लिए।बैठक में लोकसभा चुनाव के दौरान शाहपुर के सभी 126 बूथों में जा कर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व प्रदेश सुक्खू सरकार के 15 माह की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद डेढ़ साल में विधायक केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व हुए विकास कार्यों व उपलब्धियों को भी जनता के समक्ष रखा जाएगा।पठानिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की गारंटी को पूरा किया है,लेकिन भाजपा ने इस घोषणा का विरोध किया तथा इसे बन्द करवाने के लिए पूरा जोर लगा दिया।इससे भाजपा का महिला विरोधी चेहरा सामने आया है।भाजपा सिर्फ महिलाओं को वोट बैंक समझकर उनका हितेषी बनने का ढोंग रचती है।
अगर सही मायने भाजपा महिलाओं की हितेषी होती तो भाजपा पार्टी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करती और महिलाओं को फार्म भरने से नही रोकती।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहे,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार कर्मचारियों की भी विरोधी है।केंद्र सरकार ने खुद तो कर्मचारियों की इस सबसे महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया नहीं,बल्कि उल्टा राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम को भाजपा सरकार बनते ही इसे खत्म करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली कैबिनेट में प्रदेश के कर्मचारियों को पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करके प्रदेश के कर्मचारियों से किया वायदा पूरा किया।आज केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को दस साल हो गए,लेकिन जनता के साथ किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया।भाजपा ने जनता से झूठ बोल कर केवल वोट हथियाने का ही काम किया है।आज न तो काला धन आया,न ही मंहगाई कम हुई।
किसानों पर लाठियां चलाई।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सलाहकार देवदत्त शर्मा,चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह,धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशी पाल शर्मा,लंज कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन,ब्लॉक् कांग्रेस महिला अध्यक्ष नीना ठाकुर,एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम,एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक् अध्यक्ष सुभाष नांगला,किसान सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन जनमेज ठाकुर,लीगल सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया,अल्पसंख्यक सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष हरचरण सिंह,कामगार कल्याण बोर्ड ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह,मत्स्य विभाग सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू राम,बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष कुलभूषण चौहान,पेंशनर सेल ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप बलोरिया,प्रधान अजय बबली,पंचायती राज प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इकवाल सिंह मिंटा, भूत पूर्व सैनिक सेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन भन्द्राल, रिटायर आरओ दलीप धीमान मौजद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *