विमला शर्मा व कुंदन शर्मा के निधन पर ब्राह्मण कल्याण परिषद ने जताया दुःख

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

अमित पराशर, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद तथा ब्राह्मण कल्याण ट्रस्ट ने परिषद से जुड़े सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया है। परिषद के पदाधिकारियों ने राज्य उपाध्यक्ष तथा ट्रस्टी सुनील शर्मा की माता बिमला शर्मा (84) पत्नि राजेन्द्र शर्मा निवासी नगरोटा सूरियां तथा नूरपुर के अध्यक्ष रहे कुंदन शर्मा की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तथा ट्रस्ट के चेयरमैन पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने शोक संतप्त परिवारों से संवेदनाएं प्रकट की हैं। पंडित वेद प्रकाश शर्मा सहित परिषद के महासचिव डॉ. गौत्तम शर्मा व्यथित, उपाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा व प्रीतम भारती, सचिव अजय पंकिल, जिला अध्यक्ष सरनदास शर्मा सहित किशोर कौशिक, अनिल शर्मा, कमल पाधा, सुधांशु शर्मा, संजन अवस्थी, डॉ. ब्रजेंद्रशील, चंडीदत्त शर्मा, जीके कालिया, रजनेश शर्मा, कुलदीप नारायण, सुनील दत्त पाधा, सुनीता शर्मा, सुशील शर्मा, नवनीत शर्मा, उमेश नाग, अरविंद शर्मा, राकेश डोगरा, डिंपल भारद्वाज, राजीव उपमन्यु, प्रेम व्यास, नरेंद्र शर्मा, धीरज तथा नरेश शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्यों ने विमला शर्मा तथा कुंदन शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए भगवान से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *