रूसी हमले में यूक्रेन के 40 सैनिकों की मौत, यूक्रेन का दावा 50 रूसी सैनिक मार गिराए

Spread the love

 

यूक्रेन ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की

आवाज़ ए हिमाचल

मास्को/कीव, 24 फरवरी। यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति दफ्तर के हवाले से मीडिया ने बताया कि रूसी हमले में अब तक 40 यूक्रेनी जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। न्यूज एजेंसी AFP के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमले के बाद उनके देश ने रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ लिए हैं।

वहीं, राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के अधिकारी देश की रक्षा के इच्छुक सभी लोगों को हथियार सौंपेंगे। राष्ट्रपति ने कहा, ”यूक्रेन के लोगों का भविष्य हर यूक्रेनी पर निर्भर करता है।”

राष्ट्रपति ने उन सभी लोगों से आगे आने का आग्रह किया जो देश की रक्षा कर सकते हैं। अंकारा: तुर्की में यूक्रेन के राजदूत ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश से अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और रूसी जहाजों के लिए काला सागर के प्रवेश द्वार पर जलडमरूमध्य को बंद करने का आह्वान किया।

 रूस का यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में हमला जारी है। यूक्रेन का कहना है कि हमारी ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है। रूस तीन ओर से हमला कर रहा है, हालांकि हमने अब तक 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया है और उनके 6 विमान नष्ट कर दिए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा ”हमारी सेना दुश्मन को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाते हुए मजबूती से लड़ रही है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *