राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दिया समाज परिवर्तन का संदेश, बद्दी में संगोष्ठी आयोजित

6 जुलाई, कविता शांति गौतम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला नालागढ़ द्वारा सोमवार को बद्दी में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख भरत भूषण मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह डॉ. चंद्र प्रकाश और जिला संघचालक महेश कौशल सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भरत भूषण ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष में ‘पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन’ के संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्वत्व के बोध जैसे पांच प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपने आसपास के कम से कम एक जरूरतमंद परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना चाहिए। समाज की वास्तविक उन्नति सामूहिक सहयोग, सहभागिता और सेवा भावना से ही संभव है।

कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रमुख जन उपस्थित रहे। इनमें डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, उद्योगपति, लेखक, पत्रकार, कलाकार, धार्मिक प्रतिनिधि, कथावाचक, व्यापारी, बिल्डर तथा खेल प्रशिक्षक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *