किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही, हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट पर मलबे में दबे वाहन; NH-244 बंद

6 जुलाई: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही मची है। यह हादसा निर्माणाधीन 540 मेगावाट के क्वार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट साइट पर हुआ, जहां अचानक आए सैलाब और मलबे की चपेट में आकर कई ट्रक, डंपर और निर्माण कार्य में लगे अन्य वाहन दब गए।

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और डोडा जिले के प्रेम नगर क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-244) यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मचैल माता यात्रा और मिंधल यात्रा को भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने और फंसे वाहनों को निकालने के कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *