टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्तूबर को होगा अभ्यास, आसपास के गांवों के लोग रहें सतर्क

15 अक्तूबर: सहायक आयुक्त कांगड़ा विवेक चौहान ने जानकारी दी है कि भारतीय सैन्य पुलिस द्वारा 16 अक्तूबर को टाण्डा फायरिंग रेंज में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर फायरिंग रेंज के आसपास स्थित गांवों कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज के आसपास न जाएं और न ही अपने मवेशियों को वहां जाने दें। उन्होंने लोगों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *