15 अक्तूबर: आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
इस दौरान पावर हाउस मार्ग, सपरून गुरुद्वारा, जिला परिषद कार्यालय, डाकघर, सुगंधा अपार्टमेंट, जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
राहुल वर्मा ने बताया कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य कारणों से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।