राजल से टांडा तक जल्द दौड़ेगी एचआरटीसी की नई बस, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

4 जुलाई: एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि राजल से कांगड़ा होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा तक जल्द ही एचआरटीसी की अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे राजल से रवाना होकर कांगड़ा शहर के रास्ते टांडा पहुंचेगी, जिससे राजल, नंदरूल और पुराना कांगड़ा के लोगों, विशेषकर मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

अजय वर्मा ने यह जानकारी शुक्रवार को राजल पंचायत की नवनिर्वाचित प्रधान नीलम और उपप्रधान मदन लाल के नेतृत्व में उनसे मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राजल चिकित्सा केंद्र में स्थायी डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज की समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *