नूरपुर में बेटे की दरिंदगी, मां और बहन पर किया जानलेवा हमला

5 मई: पुलिस जिला नूरपुर के कोटला थाना क्षेत्र के नेरा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी विधवा मां और बहन के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रदीप कुमार ने अपनी मां विमला देवी पर हमला कर उनके सिर में गंभीर चोटें पहुंचाईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन राज कुमारी को भी आरोपी ने बुरी तरह पीट दिया।

घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए नूरपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के बाद मां को एक सप्ताह पश्चात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि बहन का भी इलाज जारी रहा।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले भी दो बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है। पीड़ित परिवार ने कोटला थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी भारत सरकार में कार्यरत है।

पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और चिकित्सकीय रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *