हिमाचल के सिंदूरी अनार की दुबई में दस्तक, 1.3 मीट्रिक टन अनार का निर्यात

23 अक्तूबर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों और बागवानों की उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कुल्लू जिले में उत्पादित सिंदूरी किस्म के 1.3 मीट्रिक टन अनार का दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) को निर्यात किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने तथा उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध करवाने और कृषि-बागवानी उत्पादों के बेहतर विपणन के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *