धर्मशाला में 29 अक्तूबर से शुरू होगा 15वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव

29 सितम्बर: धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डलझील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित किया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर आज सहायक आयुक्त एवं उपायुक्त कांगड़ा विवेक चौहान की अध्यक्षता में आयोजकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में विवेक चौहान ने आयोजन स्थल पर बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, परिवहन, कानून एवं व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधाओं समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस फिल्म उत्सव से धर्मशाला और कांगड़ा जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान स्थानीय विद्यार्थियों और फिल्म निर्माण सहित इससे जुड़े क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं को देश-विदेश के फिल्मकारों एवं विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां पूरी करने और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, फिल्म उत्सव निदेशिका ऋतु सरीन, प्रबंधक लूसी पीटर, कम्युनिटी आउटरीच समन्वयक अभिषेक ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *