26 नवम्बर: अणु स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र के उपकरणों का 27 और 28 नवंबर को परीक्षण किया जाएगा। इस कारण उपकेंद्र से निकलने वाले सभी 33 केवी और 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।
सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने के दौरान विभाग का सहयोग करें।