बद्दी के मंधाला गांव की समायरा राघव का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

26 नवम्बर: बद्दी के मंधाला गांव की बेटी समायरा राघव का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समायरा की यह सफलता पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। उनकी उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने सपनों को साकार करने और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *