नादौन के कई क्षेत्रों में 29 और 30 सितंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद

28 सितम्बर , बबलू गोस्वामी : 11 केवी विद्युत उपकेंद्रों और विद्युत लाइनों के रखरखाव के लिए 132/33/11 केवी सब स्टेशन गगाल के अंतर्गत 11 केवी गगाल-बड़ा फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा।

29 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कस्बा बड़ा के धंगड़, प्लासी, अंदारा, जंगली, झगड़ियाल, डब्बरपट्टा, दोबड़कलां, दरियाल सरूहूं सहित साथ लगते गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

वहीं 30 सितंबर 2026 को बड़ा फीडर के अंतर्गत फस्टे, भरोबड़, चढ़ूं, बटाहली, कुठेड़ा, जंगलू और सहूं सहित आसपास के गांवों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

यह जानकारी विद्युत सब स्टेशन रंगस के सहायक अधिशाषी अभियंता संदीप सांगल ने दी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *