त्रिलोकपुर में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

25 जून : त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति को पेड़ से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिव कुमार (45) निवासी पुड़िया, तहसील एवं जिला हरदोई, उत्तराखंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव त्रिलोकपुर स्थित माता ललिता मंदिर के प्रवेश द्वार के समीप जंगल क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *