बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टे और डिजिटल तराजू सहित आरोपी गिरफ्तार

25 जून : पुलिस जिला बद्दी की स्पैशल सैल टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर चौकीवाला चौक नालागढ़ के पास की गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी स्कूटी में चिट्टा लेकर बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया और उसकी स्कूटी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से 6.45 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान संजीव शर्मा निवासी गांव प्लासड़ा कालू, तहसील नालागढ़, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ इस अवैध नशा तस्करी के कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *