27 जून : फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रियाली में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में शाह नहर विभाग के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक की पहचान मलहन्ता गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है, जो शाह नहर विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी जान चली गई।
सतीश कुमार का करीब 14 वर्ष का सेवाकाल अभी बाकी था। उनके निधन से पत्नी और दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है।
परिजनों ने प्रशासन और पुलिस से हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
डीएसपी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा ट्रैक्टर चालक का मेडिकल भी करवाया गया है।