टीम इंडिया को झटका, आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज

9 जून : भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दोनों सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया है। इसकी जानकारी मंगलवार को बीसीसीआई की ओर से दी गई।

बीसीसीआई के अनुसार, सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट कार्यक्रम के तहत आराम दिया गया है। लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें पर्याप्त रिकवरी का समय देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

सिराज की जगह तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अब प्रसिद्ध कृष्णा आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

गौरतलब है कि टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *